शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:ट्रैक्टर और स्कूली वैन में भिड़ंत, तीन घायल – Collision Between Tractor And School Van; Three Injured

November 13, 2026


अंतू के बासूपुर में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल वैन और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। लोगों ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर चालक ने ईयर फोन लगा रखा था। हादसे के बाद वह फरार हो गया।

इलाके के एक विद्यालय के बच्चों को वैन स्कूल लेकर रवाना हुई। बासूपुर के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर से स्कूल वैन की टक्कर हो गई। हादसे के बाद वैन सवार स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वह दहशत में आ गए। तीन बच्चों को चोटें आईं। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने कान में ईयर फोन लगा रखा था। इससे उसे वैन की आवाज नहीं सुनाई दी। हादसे में पूरे चंदु के शुभ पांडेय, इशिता द्विवेदी समेत तीन लोग घायल हो गए।

कोहड़ौर थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को चालक नहीं मिला। चालक की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X