शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:गाय चोरी कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा – Villagers Apprehended A Youth Who Was Making Off With A Stolen Cow

November 12, 2026


पीलीभीत। गाय चोरी कर ले जा रहे युवक को पशुपालक ने राहगीरों की मदद से रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़िया नौगवां मंडी कॉलोनी निवासी अजय कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार दोपहर उनके घर के पास बंधी पालतू गाय को खोलकर एक युवक ले गया। अजय ने गाय की तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर इस्लामनगर से रूपपुर कृपा गांव वाले रास्ते पर राहगीरों की मदद से युवक को गाय समेत पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम समीरा निवासी खमरिया पंडरिया, थाना बरखेड़ा बताया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X