Pratapgarh News:बाइक सवार महिला का बैग साइकिल में फंसा, गिरकर मौत – Woman On A Bike Dies After Her Bag Gets Caught In A Bicycle, Causing Her To Fall
रानीगंज के खुशहालगढ़ के पास सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार महिला का पास से गुजरी साइकिल में बैग फंस गया। बैग खींचने के दौरान वह असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।
सुजहा निवासी सुरेशचंद्र यादव इंदौर में रहते हैं। मंगलवार को पत्नी शीला यादव (36) बेटे नवनीत के साथ बाइक से मां बाराही देवी धाम स्टेशन जा रही थीं। उन्हें ट्रेन से इंदौर में रह रहे पति के पास जाना था।
खुशहालगढ़ के पास बगल से गुजर रही साइकिल में उनका बैग फंस गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि बाइक सवार महिला का बैग साइकिल के चक्के में फंस गया था। खींचने के दौरान वह नीचे गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
