रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Puc के नियमों में बड़ा बदलाव:बार-बार नहीं लगानी होगी दौड़, Bs-6 गाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत; जानें नया रूल – New Puc Rules 2026: Certificate Validity To Depend On Vehicle Age And Bharat Stage Norms
मैनपुरी

Puc के नियमों में बड़ा बदलाव:बार-बार नहीं लगानी होगी दौड़, Bs-6 गाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत; जानें नया रूल – New Puc Rules 2026: Certificate Validity To Depend On Vehicle Age And Bharat Stage Norms

November 21, 2026


New PUC Rules 2026: Certificate Validity to Depend on Vehicle Age and Bharat Stage Norms

पीयूसी जांच
– फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

 केंद्रीय मोटर यान (16वां संशोधन) नियम, 2026 के तहत वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की वैधता अब वाहन के बीएस मानक, उम्र और श्रेणी के आधार पर तय होगी। एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार के अनुसार, आगरा में प्रदूषण जांच केंद्रों की मशीनों का कैलिब्रेशन पूरा होने के बाद ही नई व्यवस्था लागू होगी।

बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 वाहनों का पीयूसी तीन महीने, जबकि बीएस-4 वाहनों का छह महीने तक मान्य रहेगा। बीएस-6 निजी वाहनों में छह साल तक हर तीन साल में, छह से 10 साल तक हर साल और 10 साल से पुराने वाहनों के लिए छह महीने में पीयूसी बनवाना होगा।

व्यावसायिक बीएस-6 वाहनों के लिए छह साल तक दो साल में, छह से 10 साल तक हर साल और 10 साल से अधिक पुराने होने पर छह महीने में पीयूसी अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था लागू होने से पहले जारी पीयूसी प्रमाणपत्र अपनी निर्धारित वैधता तक मान्य रहेंगे। नए नियम अगली बार प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराने पर प्रभावी होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X