शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:13 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग – Bushahr Teachers’ Association Submitted A Letter To The Sdm

November 12, 2026


बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम को सौंपा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर शिक्षक संघ रामपुर ने लवी मेले के अवसर पर 13 नवंबर को क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर ने इस संबंध में एसडीएम रामपुर को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था, लेकिन उसी दिन प्रदेश सरकार ने पूरे हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। इसके चलते कर्मचारियों को स्थानीय अवकाश का अलग से लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि कर्मचारियों के हितों और लवी मेले के महत्व को देखते हुए 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके हिस्से का स्थानीय अवकाश मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X