शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:रामपुर डिपो में टायरों की कमी से 30 ग्रामीण बस रूट ठप – Bus Service In Rampur

November 7, 2026


रामपुर वर्कशॉप में एचआरटीसी की 40 बसें टायर न होने के कारण खड़ीं

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दूरदराज से आने वाले लोगों को दिक्क़तों का करना पड़ेगा सामना

मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल परिवहन निगम रामपुर में डिपो में टायरों की कमी के कारण करीब 30 रूटों में बस सेवा बंद है। ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और आम लोग आरएम से बस सेवा शुरू करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। एचआरटीसी के अधिकारियों का एक ही जवाब है कि बसें और टायर नहीं हैं।

हालात ऐसे है कि रामपुर डिपो की करीब 40 बसें टायर उपलब्ध न होने के कारण खड़ी हैं। रामपुर डिपो में जहां सौ से अधिक टायरों की आवश्यकता वहां मात्र चार से छह टायर ही मिल पा रहे हैं, जिस कारण रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट न मिलने से और स्थिति बिगड़ने की आशंका है। रामपुर से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के रूट में बसें नहीं चल रही हैं। रामपुर के 15/20 क्षेत्र को चलने वाले पांच बस रूट में से सिर्फ आज एक ही रूट पर बस चल रही है। क्षेत्र के फांचा, जगोरी, लबाना सदाना और सरपारा को कोई बस नहीं चल रही है। कूट पंचायत के लिए एक मात्र बस चल रही है। फांचा पंचायत की प्रधान राज कुमारी जंत, उपप्रधान सुभाष नेगी, जगोरी पंचायत प्रधान सुनीता मेहता और लबाना सदाना पंचायत के शिव सिंह टोलटा, सरपारा के आलोक नेगी ने बताया कि बस सेवा कई महीनों से ठप होने के कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 11 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू होने वाला है। यदि तब तक बसें नहीं चलीं तो लोग मेला देखने से भी वंचित रह जाएंगे। सभी ने सरकार से जल्द टायर की सप्लाई देने की मांग की है।

कोट

एचआरटीसी रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप चंद ने बताया कि लगभग 30 से 32 रूट इस समय बंद पड़े हैं। टायरों की कमी के कारण लगभग 40 बसें खड़ी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X