शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनएसएस शिविर संपन्न – Nss Camp Complete With Cultural Performances

November 4, 2026


जुब्बल (रोहड़ू)। ठाकुर रामलाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत पहाड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, पैरा बैडमिंटन एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बलवंत झौहटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X