Rampur News:आतिशबाजी को लेकर विवाद, तीन पर रिपोर्ट – Dispute Over Fireworks; Case Registered Against Three Individuals
स्वार। नरपतनगर में दिवाली पर घर के बाहर आतिशबाजी छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसमें बच्चों और उन्हें बचाने आए दंपती से मारपीट की गई।
आठ नवंबर को नीतू के बच्चे घर के बाहर आतिशबाजी छोड़ रहे थे। इसी दौरान राजा, आसिफ और अमन नामक तीन युवकों ने बच्चों से गाली-गलौज व मारपीट की। बच्चों को बचाने पहुंचे नीतू और उनके पति दारा सिंह को भी लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
