शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:चार सड़क हादसों में सात लोग घायल, कार पलटने से मची चीख-पुकार – Seven People Injured In Four Road Accidents; Screams Erupt As A Car Overturnsseven People Injured In Four Road Accidents; Screams Erupt As A Car Overturns

November 7, 2026


बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।

पहला हादसा नैनीताल हाईवे बाईपास स्थित कुआंखेड़ा मोड़ के पास हुआ। रुद्रपुर की शांतिनगर कॉलोनी निवासी सुमित गंगवार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कार से गुरुग्राम से रुद्रपुर जा रहे थे। उनके साथ रुद्रपुर निवासी एक परिचित युवती भी थी।

पुलिस के अनुसार, युवती गुरुग्राम में नौकरी करती है और दिवाली की छुट्टी पर सुमित के साथ रुद्रपुर जा रही थी। हाईवे पर एक छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में सुमित कार से नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे किनारे खंभे से टकराकर पलट गई।

हादसे में दोनों कार में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों घायलों को परिजनों के साथ रुद्रपुर के निजी अस्पताल भेज दिया गया।

दूसरा हादसा अहरो रोड पर ग्राम डंडिया के सामने हुआ। बरेली जिले के थाना मीरगंज के ग्राम लभेड़ा निवासी सलमान धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नगर की मंडी आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्रैक्टर चालक सलमान और टेंपो में सवार मुजफ्फरनगर निवासी रिजवान व पानीपत निवासी राजेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीसरा हादसा केमरी रोड पर हुआ। मिलक थाने के ग्राम परम निवासी कुलविंदर सिंह की बाइक में शुक्रवार शाम करीब चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

वहीं, केमरी थाने के ग्राम दनकरा निवासी लियाकत अली की बाइक में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने केमरी रोड पर टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों घटनाओं की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस हादसों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X