रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:गांवों में 10 दिसंबर तक चलेगा स्वच्छ शौचालय अभियान – ‘clean Toilet’ Campaign To Run In Villages Until December 10

November 23, 2026


रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की साफ-सफाई, सुरक्षा और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्वच्छ शौचालय गरिमामय भविष्य अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 10 दिसंबर तक चलेगा। इस वर्ष अभियान की थीम सुरक्षित शौचालय, समान भविष्य रखी गई है।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मोदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्वच्छता परिसरों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक शौचालयों की कार्यक्षमता, सुरक्षा और साफ-सफाई में सुधार करना है।

अभियान के दौरान ग्राम पंचायतें अपने गांवों की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करेंगी। सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत और रखरखाव के साथ लोगों को नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में स्वच्छता चर्चा, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

अभियान में सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक, संस्थागत और व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का चयन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों, संस्थानों, सफाई कर्मचारियों और सामुदायिक चैंपियनों को सम्मानित किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X