रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:रेवाड़ी से गुजरने वाली अजमेर-अमृतसर ट्रेन का बदलेगा रूट – The Route Of The Ajmer-amritsar Train Passing Through Rewari Will Be Changed

November 24, 2026


रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर और अंबाला मंडल में लुधियाना-फिरोजपुर कैंट तथा लुधियाना-धुरी रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके तहत रेवाड़ी से गुजरने वाली अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अजमेर-अमृतसर रेलसेवा 31 दिसंबर और 2 जनवरी 2027 को अजमेर से परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट-लोहियां खास-कपूरथला-जालंधर सिटी होकर अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना और फगवाड़ा स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। वहीं, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा 7 जनवरी को अमृतसर से परिवर्तित मार्ग जालंधर सिटी-कपूरथला-लोहियां खास-फिरोजपुर कैंट होकर संचालित होगी। इसके चलते इस ट्रेन का भी फगवाड़ा, लुधियाना, जगराओं, मोगा और तलवंडी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के मार्ग और ठहराव की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X