रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऋषिकेश

Rishikesh News:अंडरग्राउंड सिंचाई गूल का ढक्कन टूटने से हादसे का खतरा – Risk Of Accidents Due To Broken Cover On Underground Irrigation Channel

November 27, 2026


जौलीग्रांट। भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीपोखरी मुख्य चौक के पास अंडरग्राउंड सिंचाई गूल के ढक्कन टूटने से दुर्घटना का खतरा बढ़ बना हुआ है। रानीपोखरी चौक क्षेत्र का व्यस्ततम चौक है। कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी इसी चौक से होकर आवाजाही करते हैं।

रानीपोखरी ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत बीते 19 नवंबर को संबंधित अधिकारियों से की थी लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। रानीपोखरी मुख्य चौक के नीचे से कई सिंचाई गूल और नहर होकर आगे बढ़ रही हैं। चौक पर एक गूल का ढक्कन कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। किसी भी वाहन का टायर चढ़ते ही यह ढक्कन इधर-उधर खिसक जाता है। वहीं टायर चढ़ते ही ढक्कन की आवाज भी आती है।

रानीपोखरी ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने 19 नवंबर को इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की थी। ग्राम प्रधान का कहना है कि संबंधित अधिकारियों ने एनएच की सड़क का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। कहा कि इस चौक से से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

—सड़क एनएच की है। लेकिन समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त ढक्कन को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। -सुरेन श्रीकोटी, एसडीओ सिंचाई विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X