रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटद्वार:हादसे में मृतक सैनिक परिवारों के परिजनों का दुख बांटने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ढांढस बंधाया – Cabinet Minister Ganesh Joshi Visited Families Of Soldiers Who Died In An Accident To Share In Grief
कोटद्वार

कोटद्वार:हादसे में मृतक सैनिक परिवारों के परिजनों का दुख बांटने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ढांढस बंधाया – Cabinet Minister Ganesh Joshi Visited Families Of Soldiers Who Died In An Accident To Share In Grief

November 27, 2026


Cabinet Minister Ganesh Joshi visited families of soldiers who died in an accident to share in grief

मृतकों के परिजनों से मिले मंत्री जोशी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में गुजरात सड़क हादसे में मृतक सैनिक परिवारों के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्य को सरकारी सेवा देने की अपील को सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग

बता दें कि 21 नवंबर को गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी तीन परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें  हादसे में गढ़वाल राइफल्स के नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी और मासूम बेटी शिविका की मौत हो गई। वहीं, सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षिता ने भी जान गंवा दी। हादसे में नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गोसाईं और मासूम बेटी वामिका की भी मौत हो गई। नायक सौरभ सिंह नेगी और नायक राजेश सिंह रावत सेकंड गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X