सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऋषिकेश

Rishikesh News:जरूरतमंदों को भेंट की व्हीलचेयर – Wheelchair Gifted To Someone In Need

November 16, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

Updated Mon, 16 Nov 2026 05:42 PM IST

Wheelchair gifted to someone in need

ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने बनखंडी निवासी 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर मदद की। संबंधित व्यक्ति दो महीने पहले मजदूरी के दौरान तीन मंजिल से गिर गए थे, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने उन्हें व्हीलचेयर देने के साथ ही फिजियोथेरेपी में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जरूरतमंद, दिव्यांग और असहाय लोगों की मदद के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने पीड़ित की फिजियोथेरेपी में भी हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X