गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rohtak News:बुखार-जुकाम होते ही खुद न लें एंटीबायोटिक – Do Not Take Antibiotics On Your Own When You
रोहतक

Rohtak News:बुखार-जुकाम होते ही खुद न लें एंटीबायोटिक – Do Not Take Antibiotics On Your Own When You

November 19, 2026


Do not take antibiotics on your own when you

17जेएनडी15: डॉ. मानसी गुप्ता।

जींद। बुखार, खांसी या गले में खराश होते ही मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक लेकर खाना और आराम मिलते ही कोर्स बीच में छोड़ देना भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है। इसी खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 18 से 24 नवंबर तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) जागरूकता सप्ताह मनाएगा।

जिला नोडल अधिकारी एएमआर डॉ. मानसी गुप्ता ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाले अभियान में सातों दिन अलग-अलग गतिविधियों से लोगों को एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल और बिना सलाह दवा लेने के नुकसान बताए जाएंगे। सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी वायरल बीमारियों में एंटीबायोटिक का कोई फायदा नहीं होता। यह दवा केवल बैक्टीरियल संक्रमण में डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए। कोर्स अपनी मर्जी से बंद करना, बची दवा दोबारा खाना या दूसरों को देना भी नुकसानदायक है।

अनावश्यक इस्तेमाल से बैक्टीरिया दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो रहे हैं, जिससे सामान्य बीमारियों का इलाज भी मुश्किल हो सकता है। बचाव के लिए हाथों की सफाई, स्वच्छता और समय पर टीकाकरण जरूरी है। विशेषज्ञों ने वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X