Roorkee News:मानदेय वृद्धि के लिए सीएम से मिलीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – Anganwadi Workers Meet Cm To Seek An Increase In Honorarium
लक्सर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन के बीच उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों ने राजधानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बताया कि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश में 16 हजार और हरियाणा में 14750 रुपये मानदेय मिल रहा है। सरकार की कई महत्तपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान है। लेकिन प्रदेश में उन्हें बहुत कम मानदेय मिल रहा है। उन्होंने सीएम से मानदेय में बढ़ोतरी और अप्रैल माह से एरियर दिए जाने की मांग की। इस दौरान संगठन की प्रदेश महामंत्री वृंदा, प्रदेश मंत्री शबनम, अनीता गुप्ता, कुलवंत कौर, गुरमीत कौर, अंजू मौजूद रहीं ।
