रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:खरना के बाद शुरू हुआ निर्जला उपवास – The Waterless Fast Began After Kharna

November 15, 2026


लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने निर्जल व्रत किया। शाम को खरना के बाद महिलाओं का 36 घंटों का निर्जला उपवास आरंभ हो गया। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न होगा।

लक्सर नगर और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया गया। शनिवार को व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास किया। इसके बाद शाम को उन्होंने गुड़ की खीर, घी लगी रोटी और फलों का प्रसाद बनाकर सूर्य को इनका अर्पण किया। इसके बाद शाम से उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो गया। सोमवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ उनका उनका व्रत संपन्न होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X