रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:गुप्तकाशी रामलीला में सीता हरण का मंचन – Staging Of The Abduction Of Sita At The Guptkashi Ramlila

November 23, 2026


फोटो

गुप्तकाशी। ग्यारह गांव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के छठवें दिन रावण ने सीता हरण की लीला मंचन हुंआ। मंच पर सूपर्णखा का रंगारंग प्रदर्शन करती बालिका कृष्णा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं रावण का अभिनय करते हुए मुकेश अंथवाल ने लीला को रोचक बनाया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुमंत तिवारी ने कहा कि यहां की रामलीला का गौरवशाली इतिहास है। लीला में यहां कई विभूतियों ने हिस्सा लिया है। विशिष्ट अतिथि आशुतोष भण्डारी व अध्यक्षता सुबोध सेमवाल ने की। समिति अध्यक्ष मदन सिंह रावत संयोजक सुरेन्द्र दत्त नौटियाल ,भगत कोटवाल, सुभाष अंथवाल, निर्देशक प्रदीप पुजारी, सहनिर्देशक बंशीधर अंथवाल बीपी.बमोला, , मनोज पांडे आदि उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X