रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:चोपता बाजार में घंटों लग रहा जाम – Traffic Jams Lasting For Hours In Chopta Market

November 26, 2026


यातायात व्यवस्था होमगार्ड के भरोसे

फोटो————

चोपता। तल्लानागपुर के मुख्य बाजार चोपता में इन दिनों यातायात व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। यहां घंटों तक लगने वाला जाम लग रहा है। वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों हो रही है। यातायात व्यवस्था होमगार्ड के भरोसे संचालित है। इससे कार्तिक स्वामी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को दिक्कते हो रही है। यहां दर्जनों गांवों के लोग दैनिक कार्यों के लिए आते है। यातायात व्यवस्था को होमगार्ड के जवान नियंत्रित करने के प्रयास करते है।

जाम से कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु घंटों जाम खुलने का इंतजार करते है। क्षेत्र पंचायत सदस्य फलासी दिनेश सिंह नेगी ने बताया कि घंटों तक जाम लगने से स्थानीय जनता, तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चोपता में यातायात व्यवस्था के लिए नियमित पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है। व्यापारी मानवेन्द्र सजवाण ने कहा कि जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। यातायात व्यवस्था केवल होमगार्ड के भरोसे छोड़ने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की। व्यापारी विनोद जगवाण बताया कि यदि समय रहते चोपता की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में वाहनों का बढ़ता दबाव स्थानीय जनता के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन के लिए चुनौती बन सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X