रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न – Ramleela Concludes With The Coronation (rajtilak)

November 26, 2026


गुप्तकाशी। ग्यारह गांव रामलीला समिति की आयोजित रामलीला का बृहस्पतिवार में राजतिलक के साथ समापन हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गुप्तकाशी रामलीला कहा कि भगवान श्रीराम सबके प्रेरणा स्रोत है हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श को अपने जीवन में उतारना चाहिए।अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्यारह गांव के सहयोग से इस वर्ष सोलह नवंबर से प्रारंभ रामलीला समापन हो रहा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष रावत, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, अर्चना बहुगुणा, रायसिंह राणा, आनंद मणि सेमवाल, दलबीर पुजारी, कुशाल नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X