रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:स्कूटी खाई में गिरने से दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर – Two Women Injured After Their Scooter Falls Into A Gorge; One In Critical Condition

November 26, 2026


कपकोट (बागेश्वर)। एनएच-109 के कपकोट-भराड़ी मार्ग पर हिचौड़ी पुल पाली डुंगरा के पास एक नई स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:20 बजे दो महिलाएं नई स्कूटी से भराड़ी की ओर जा रही थीं। तभी हिचौड़ी पुल पालीडुंगरा के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अनीता देवी (30) पत्नी हीरा सिंह निवासी लीली और गंगा देवी (38) पत्नी कुंदन लाल साह घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण खुशाल सिंह और चामू सिंह सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को नदी और खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, गंगा देवी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एसआई राजेंद्र मेहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X