बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पिता से रुपये मांगने पर कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठाया। उपचार के दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बुधवार दोपहर युवक ने अपने पिता से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रुपये मांगे थे। पिता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर युवक चंदौसी गया और वहां से कीटनाशक खरीद लिया। उसने घर से बाहर कीटनाशक का सेवन कर लिया। घर लौटने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसने अपनी मां को कीटनाशक खाने की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
मुरादाबाद के निजी अस्पताल में बुधवार रात युवक ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में थाना बनियाठेर प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया। उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।