रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:विपक्षी गठबंधन बेमेल विवाहः जेपीएस – Opposition Alliance Is An Ill-matched Union: Jpsopposition Alliance Is An Ill-matched Union: Jps

November 24, 2026


संभल। जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को ””बेमेल विवाह”” करार दिया और कहा कि यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

राठौर ने सोमवार को दोपहर दो बजे एकता विहार कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। प्रभारी मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को भी अपने साथ लाना चाहते हैं। हालांकि, राठौर ने कहा कि अभी ओवैसी उन्हें घास नहीं डाल रहे हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर सत्ता में आने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार रहने का आरोप लगाया। राठौर ने बताया कि सपा पहले भी ओवैसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोशिश करती रही है। बाद में सपा उन्हें भाजपा की बी पार्टी कहती है।

उन्होंने कहा कि सपा एक वर्ग के वोटों को एकजुट करने की राजनीतिक रणनीति बना रही है। प्रभारी मंत्री ने जोर दिया कि भाजपा अपनी लंबी लकीर खींचने में भरोसा रखती है। विपक्षी दल गठबंधन बनाकर अपनी गुत्थी और उलझा लेंगे।

राठौर ने ओवैसी की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लीग जैसी राजनीति करना चाहते हैं। ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट कर प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में ऐसी राजनीति को बढ़ने नहीं देगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी सवाल उठाया कि वे आजम खां की जेल से रिहाई के बाद उनसे मिलने क्यों नहीं पहुंचे।

संघ का काम राष्ट्र निर्माण का, राहुल की समझ से परे है

प्रभारी मंत्री ने राहुल गांधी के आरएसएस को पुरुषवादी संगठन बताने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। राठौर ने कहा कि राहुल गांधी को पहले संघ की शाखा में जाकर देखना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी संघ के कार्यक्रम में गए थे। राठौर के अनुसार, संघ राष्ट्र निर्माण का काम करता है, जो राहुल गांधी की समझ से परे है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X