शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:सवा तीन क्विंटल रसगुल्ले, चार क्विंटल दूध नष्ट कराया – 3.25 Quintals Of Rasgullas And 4 Quintals Of Milk Were Destroyed

November 1, 2026


मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक रसगुल्ला फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई की।

सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश के निर्देश पर टीम ने मोहम्मद इरफान की रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मारा। मौके पर बड़ी मात्रा में सफेद रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे। साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों में भारी कमी पाई गई।

टीम ने रसगुल्लों का नमूना जांच के लिए लिया। करीब तीन क्विंटल 30 किलोग्राम रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग ने गांव में अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉक्टर तहजीब और शकीर दूध वाले के यहां से दूध के नमूने लिए गए। करीब चार क्विंटल संदिग्ध दूध को भी नष्ट कराया गया।

गांव के पम्मा, चाहत अली और नवाब अली के यहां से भी रसगुल्लों के नमूने भरे गए। शने पकोड़ी वाले की दुकान से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। एसीएफ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली और आगामी त्योहारों को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X