Sambhal News:ससुराल से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत – Young Man Returning Home From In-laws’ Place Dies In An Accident
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के घुघईया गांव निवासी एक बाइक सवार रेशमपाल (35) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पतरिया लिंक मार्ग पर सिकरौरा-बंदरई के बीच हादसे का शिकार हो गया।
हादसा उस समय हुआ जब रेशमपाल मंगलवार को अपनी पत्नी अनारकली को बाइक से जुनावई थाना क्षेत्र के रजवाना गांव स्थित ससुराल छोड़ने आए थे। दोपहर के समय पत्नी को ससुराल में छोड़ कर वह बाइक से वापस अपने गांव घुघईया लौट रहे थे, तभी पतरिया लिंक मार्ग पर सिकरौरा-बंदरई के बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल रेशमपाल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश साले रामचंद्र भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रेशमपाल अपनी पत्नी अनारकली को रजवाना गांव में छोड़ कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी अनारकली एवं दो बेटों में 12 वर्ष के रावेंद्र, सात वर्षीय बेटे राहुल तथा 10 वर्षीय शिवानी को छोड़ गया है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
