Sant Kabir Nagar News:घर के दरवाजे से 14 वर्षीय किशोरी लापता – 14-year-old Girl Goes Missing From The Doorway Of Her Home
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके घर से पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन भी गायब मिले हैं। किशोरी की मां ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। मां ने बताया कि 13 नवंबर की सुबह करीब चार बजे उनकी बेटी घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान मां शौचालय चली गईं। लौटने पर बेटी घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। एसओ मेंहदावल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस जल्द ही उसे बरामद कर लेगी। संवाद
