रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:रावण वध के बाद राम-लक्ष्मण का हुआ राजतिलक – After The Slaying Of Ravana, Rama And Lakshmana Were Crowned
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:रावण वध के बाद राम-लक्ष्मण का हुआ राजतिलक – After The Slaying Of Ravana, Rama And Lakshmana Were Crowned

November 24, 2026


देवकली। गांव में चल रही रामलीला में भगवान राम ने युद्ध में रावण का वध किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारे लगाए। रात नौ बजे राजगद्दी कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्राम और क्षेत्रवासियों ने भगवान राम और लक्ष्मण का राजतिलक किया। इस दौरान मेला प्रबंधक प्रमोद सिंह, प्रशासक अरुण सिंह, संजय अवस्थी, चतर सिंह, समरपाल सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा, भवेश अवस्थी, देवेश शुक्ला, अंकुर अवस्थी, राम आसरे, गिरिजा शंकर मिश्रा, बालकराम और राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

—

देवी जागरण में रातभर गूंजे माता के भजन, झूमे श्रद्धालु

जैतीपुर। क्षेत्र के गांव मकरंदपुर स्थित देवी मंदिर पर सोमवार रात दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद कलाकारों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया और भजन प्रस्तुत किए। देवी गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान अर्पित यादव, प्रदीप यादव, शीशराम यादव, संदीप यादव और मोनू यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

—————————–

नृसिंह अवतार की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बे के पास देवी मां जालिपा और भैरो बाबा मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन व्यास ब्रजबिहारी ने भक्त प्रह्लाद के जन्म और भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह रूप धारण कर उसका वध किया था। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। आयोजन में ध्रुव सिंह, शरद सिंह, रुद्र सिंह उर्फ वैभव सिंह, अभिराम त्रिवेदी और मुनेश्वर दयाल मिश्रा ने सहयोग किया। संवाद

सेहरामऊ दक्षिणी में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद

सेहरामऊ दक्षिणी में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X