रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:मारपीट में घायल चमेली देवी की मौत, बढ़ाई गई गैर इरादतन हत्या की धारा – Chameli Devi, Injured In An Assault, Has Died; The Charge Has Been Upgraded To Culpable Homicide Not Amounting To Murder

November 28, 2026


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। लालपुर कलां निवासी 70 वर्षीय चमेली देवी की मौत मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दर्ज मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दो नवंबर की शाम गांव में रामवीर पुत्र शिवलाल और रामवीर पुत्र चिरौंजी के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ने पर रामवीर पुत्र शिवलाल की मां चमेली देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और एक पैर भी टूट गया था।

रामवीर की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के रामवीर और उसके भाई उदयवीर पुत्र चिरौंजी, अर्जुन व अरविंद पुत्र रामवीर और दिनेश पुत्र उदयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल चमेली देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X