Basti News:छठ महापर्व को लेकर रहेगा रूट डायवर्जन – There Will Be Route Diversions For The Chhath Festival
बस्ती। छठ महापर्व को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि 15 नवंबर को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक एवं 16 नवंबर को भोर में तीन बजे से सुबह दस बजे तक छठ पूजा स्थल अमहट क्षेत्र में रूट डायवर्ट किया जाएगा। इस अवधि में रामचंद्र शुक्ल तिराहा से अमहट पुल और अमहट पुल से कचहरी की तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जबकि पुरानी बस्ती में निर्मली कुंड के तरफ भी वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान एसपी आवास के सामने खाली स्थान, अमहट पुल के आगे एक निजी स्कूल के सामने, सर्किट हाउस के सामने और निर्मली कुंड से पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को पहुंचने में कोई कठिनाई न होने पाए। संवाद
