Siddharthnagar News:ऑटो पार्ट्स की दुकान में शाॅर्ट सर्किट लगी आग – Siddharthnagar News: Fire Breaks Out In Auto Parts Shop Due To A Short Circuit
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के धोबहा चौराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने से पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार ने करीब 10 लाख रुपये के सामान के नुकसान का दावा किया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी अश्वनी उपाध्याय इस दुकान के मालिक हैं। वह ककरही गायघाट मार्ग के धोबहा चौराहा पर यह ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते थे। दुकान पर ऑटो पार्ट्स बेचने के साथ ही दो मिस्त्री बाइक की सर्विस भी करते थे। बताया जा रहा है कि देर रात एक मिस्त्री दुकान के अंदर सो रहा था। इसी बीच अचानक शॉर्ट-सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग लगते ही मिस्त्री और दुकानदार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।
