Sirmour News:जूनियो के पास बोलेरो गिरी, दंपती घायल – Bolero Falls Near Junio; Couple Injured

सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जीप। स्रोत: वीडियो ग्रेब
November 22, 2026

सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जीप। स्रोत: वीडियो ग्रेब
लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद सोलन रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में जीप सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार घंडूरी निवासी सुरेंद्र (50) अपनी पत्नी रीना (47) के साथ शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बोलेरो (एचपी 71 ए 2005) में घर लौट रहे थे। दंपती रिश्तेदारों को घर में होने वाले मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण देकर वापस आ रहा था। इसी दौरान जूनियो गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी राजविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल सोलन रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है और वे बातचीत कर रहे हैं। महिला को कुछ अधिक चोटें आई हैं।
November 29, 2026
-राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित -मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित, नशे से दूर रहने का संदेश संवाद न्यूज एजेंसी पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित […]
November 28, 2026
तीसरी कक्षा तक बच्चों को बुनियादी साक्षरता और गणित में दक्ष बनाने का लक्ष्य संवाद न्यूज एजेंसी राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बीआरसीसी कार्यालय राजगढ़ में शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा खंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के करीब 80 शिक्षकों ने […]
November 28, 2026
हरिपुर मैदान में जुटेंगे साइकिल प्रेमी -फिट इंडिया मूवमेंट के तहत होगा कार्यक्रम, नशामुक्ति का संदेश भी देंगे युवा संवाद न्यूज एजेंसी नाहन (सिरमौर)। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आगामी 29 नवंबर को जिला के हरिपुर गांव मैदान में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान […]
