रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirmour News:हिंसा के खिलाफ महिलाओं को तोड़नी होगी चुप्पी – Women Must Break Their Silence Against Violence
सिरमौर

Sirmour News:हिंसा के खिलाफ महिलाओं को तोड़नी होगी चुप्पी – Women Must Break Their Silence Against Violence

November 26, 2026


महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस विशेष

महिलाओं ने घरेलू हिंसा, भेदभाव और असुरक्षा पर रखे विचार

बेटियों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ पुरुषों की भागीदारी को भी बताया जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज की सोच में बदलाव लाना भी जरूरी है। जब तक महिलाएं अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी और समाज अन्याय के खिलाफ उनके साथ खड़ा नहीं होगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाओं ने घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, कार्यस्थलों पर उत्पीड़न और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में समानता की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

अन्याय सहन न करें

ढाबो की सरोज तोमर ने कहा कि घरेलू हिंसा केवल मारपीट तक सीमित नहीं है। मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक नियंत्रण और अपमानजनक व्यवहार भी हिंसा के ही रूप हैं। परिवार टूटने के डर से महिलाएं अक्सर अन्याय सहती रहती हैं, लेकिन अब उन्हें अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए चुप्पी तोड़नी होगी।

बेटियों को अधिकारों की जानकारी दें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम चौहान ने बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लड़के-लड़कियों के बीच भेदभाव खत्म कर बच्चों को बचपन से ही समानता और महिलाओं के सम्मान की सीख देनी होगी।

शिकायत निवारण व्यवस्था मजबूत हो

सीता तोमर ने कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अभद्र व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और साइबर अपराध महिलाओं के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं। कार्यस्थलों पर शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि महिलाएं बिना किसी भय के काम कर सकें।

हिंसा के खिलाफ पुरुषों की भागीदारी भी जरूरी

अजरा परवीन ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ लड़ाई केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों की भागीदारी भी जरूरी है। पीड़ित महिलाओं को दोषी ठहराने के बजाय उनका साथ देना चाहिए और उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग करना चाहिए। परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना होगा।

सरोज तोमर। महिला हिंसा खबर से संबंधित।

सरोज तोमर। महिला हिंसा खबर से संबंधित।

सरोज तोमर। महिला हिंसा खबर से संबंधित।

सरोज तोमर। महिला हिंसा खबर से संबंधित।

सरोज तोमर। महिला हिंसा खबर से संबंधित।

सरोज तोमर। महिला हिंसा खबर से संबंधित।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X