रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बरामदगी मामले में तीन माह से भगौड़ा तस्कर गिरफ्तार – Smuggler, A Fugitive For Three Months, Arrested In Case Involving Seizure Of Banned Narcotic Pills

November 22, 2026


चौकी सिंहपुरा पुलिस टीम ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बरामदगी के मामले में करीब तीन माह से भगोड़ा चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी बलवन्त सिंह को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को चौकी सिंहपुरा पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के संबंध में गश्त पड़ताल के दौरान गांव दादू क्षेत्र से कार सवार दो आरोपियों निर्मल सिंह व अजीत सिंह को 20 प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया था। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना कालांवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच करते हुए एएसआई सतपाल सिंह की टीम ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए मुख्य तस्कर आरोपी बलवन्त सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X