रोहतक। जिले से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों की संख्या एकादशी के बाद कम दिखी। त्योहार के लिए अतिरिक्त कोचों के साथ चलाई जा रही मदार स्पेशल फेस्टिवल एक्सप्रेस शनिवार को आधी से अधिक खाली रही।
महेंद्रगढ़, नारनौल और दादरी मार्गों की सरकारी बसें भरकर चल रही थीं। दोपहर करीब 12:40 बजे डिपो पर यात्री इन्हीं बसों का इंतजार कर रहे थे। करीब एक बजे दादरी डिपो की बस आते ही कुछ यात्री उसमें चढ़ गए जबकि अन्य यात्री बाद में आई पीआरटीसी की बस में सवार हुए जो दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल होते हुए जयपुर जाती है।
यह ट्रेन जिले के रेलवे स्टेशन से रेवाड़ी और राजस्थान के रिंगस होते हुए मदार तक जाती है। स्टेशन अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 18 से 22 नवंबर तक दोनों ओर के सफर में तीन साधारण श्रेणी और एक एसएलआर श्रेणी का अतिरिक्त कोच रहेगा।