मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:मेडिकल स्टोरों पर की जांच, रिकॉर्ड व दवाओं के स्टॉक की पड़ताल – Raid On Medical Stores

November 17, 2026


बिना चिकित्सकीय परामर्श नशीली दवाएं बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

फोटो —– 17

संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को मंडी डबवाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के दिशा-निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय योगेश कटारिया ने इसका नेतृत्व किया। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच हुई। स्टॉक रजिस्टर और जरूरी दस्तावेज की भी पड़ताल की गई।

पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार के अनुसार, थाना शहर डबवाली के प्रभारी निरीक्षक अवतार सिंह ने डीसीओ सुनील कुमार के साथ निरीक्षण किया। मेडिकल संचालकों को बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श के नशीली या प्रतिबंधित दवा न बेचने के निर्देश दिए गए।

उन्हें प्रत्येक दवा की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नियमानुसार सुरक्षित रखने को भी कहा गया। नियमों की अवहेलना पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सीसीटीवी लगाने और सूचना देने की अपील

निरीक्षण में संचालकों को प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि नशे की दवाओं के दुरुपयोग पर नियंत्रण के लिए ऐसे जांच अभियान जारी रहेंगे। आमजन से मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933 या डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 पर अवैध बिक्री की सूचना देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X