मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:सुशासन पुरस्कार के लिए 25 तक करें आवेदन – Apply For The Good Governance Award By The 25th

November 17, 2026


पलवल। सरकारी कार्यों में नवाचार, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हरियाणा सरकार सुशासन पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके लिए हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू है।

उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित कर्मचारियों को 51 हजार और जिला स्तर पर 31 हजार रुपये प्रति सदस्य नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा। कर्मचारी व्यक्तिगत या अधिकतम चार सदस्यों की टीम बनाकर आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप-ए से डी तक के पात्र कर्मचारी इस योजना में शामिल हो सकते हैं। पुरस्कारों के लिए एक जनवरी 2025 से 30 अक्तूबर 2026 तक किए गए कार्यों का मूल्यांकन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक कर्मचारी haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विजेताओं का चयन 15 दिसंबर तक करने का लक्ष्य है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X