रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:जनसुनवाई में राशन और राजस्व के मामलों की भरमार – Public Hearing Sees A High Number Of Cases Related To Rations And Revenue

November 24, 2026


गोंदलामऊ। मंझारी चौराहा पर सोमवार को सिधौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मनीष रावत की ओर से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राशन न मिलने व राजस्व से जुड़ी समस्याओं की भरमार रहही। इस दौरान दर्ज हुई 55 शिकायतों की सुनवाई करते हुए विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करने के निर्देश मौजूद विभागीय अफसरों को दिया।

शिविर में सबसे अधिक 26 शिकायतें खाद्य एवं रसद विभाग की जबबकि राजस्व विभाग की 11, विकास विभाग की सात, पुलिस विभाग की पांच तथा आवास, शौचालय और विद्युत विभाग से संबंधित छह शिकायतें दर्ज हुई। विधायक मनीष रावत ने कहा कि पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। पेंशन, राशन कार्ड, आवास और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र समय से ऑनलाइन आवेदन करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। विधायक ने गंभीर बीमारी से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से एक से पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया। शिविर में बीडीओ शिवजीत कुमार, एसडीओ पंचायत हंसराज, थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक सिंह, एडीओ समाज कल्याण, सचिव रमाकांत, प्रदीप कुमार, जेई रवि सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X