Sitapur News:फंदे से लटका मिला परिचालक का शव – Conductor’s Body Found Hanging From A Noose
कुतुबनगर। पिसावां के देवगवां गांव निवासी साहुल यादव (21) का शव बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार साहुल परिवहन विभाग में संविदा पर परिचालक के पद पर कार्यरत थे। वह काफी समय से तनाव से गुजर रहे थे। इसी वजह से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहे थे। बुधवार रात उनका शव चौरासी कोसी परिक्रमा स्थल स्थित रैनबसेरे के पास विश्वनाथ सिंह के गन्ने के खेत में लगे आम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला।
सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पिसावां पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साहुल के पिता फेरूलाल के अनुसार बुधवार को साहुल खेत में काम करके अपने घर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपना फोन घर पर ही छोड़ दिया था।
