शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sitapur News:बच्चों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा – Children Took A General Knowledge Test
सीतापुर

Sitapur News:बच्चों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा – Children Took A General Knowledge Test

November 20, 2026


Children took a general knowledge test.

सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के आशुतोष बृज मोहन लाल मेमोरियल कॉलेज श्यामदासपुर में परीक्षा देते बच्चे।

सीतापुर। अमर उजाला ओलंपियाड के तहत बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में सामान्य ज्ञान (जीके) ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महमूदाबाद के श्यामदासपुर स्थित आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियल कॉलेज, जो सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन की सीबीएसई ब्रांच है में भी विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जफर मेमोरियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज सीतापुर में 35 विद्यार्थियों ने जीके ओलंपियाड की परीक्षा दी। इसके अलावा लखनऊ पब्लिक स्कूल सीतापुर में 22 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

लखनऊ पब्लिक स्कूल में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा चार के शिवाय देव दीक्षित, कक्षा सात के अर्जुन श्रीवास्तव, प्रियांश सिंह और राजवीर सिंह, कक्षा आठ की अविका सिंह व शिवांश मिश्रा तथा कक्षा नौ के जैनब फातिमा, कुशाग्र गुप्ता, शिवा वर्मा और तनिष्का मिश्रा शामिल रहे। वहीं कक्षा दस की जिज्ञासा राठौर और कक्षा एक के अभिनव सिंह ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया। बच्चों ने कहा कि ओलंपियाड के माध्यम से बौद्धिक क्षमता परखने और सामान्य ज्ञान बढ़ाने का अवसर मिला है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X