शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sultanpur News:कविताओं ने भरा जोश, हास्य व्यंग्य ने खूब गुदगुदाया – Poems Stirred Up Enthusiasm, While Humor And Satire Provided Plenty Of Amusement
सुल्तानपुर

Sultanpur News:कविताओं ने भरा जोश, हास्य व्यंग्य ने खूब गुदगुदाया – Poems Stirred Up Enthusiasm, While Humor And Satire Provided Plenty Of Amusement

November 20, 2026


Poems stirred up enthusiasm, while humor and satire provided plenty of amusement

 बबुरी में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि। स्रोत-आयोजक

बंधुआकला। श्रीराम यज्ञ पांडेय सपर्या समिति की ओर से बृहस्पतिवार को बबुरी गांव में सारस्वत साहित्यिक संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिले के साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिये सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं, प्रेम और जीवन के विविध पहलुओं को शब्दों में पिरोया। कविताओं पर श्रोताओं ने तालियों के साथ सराहना की।

कवि राजेंद्र प्रसाद पाठक अमरेश ने वीर रस की रचना ‘मां शारदा का पुत्र वही जो कि कायरों में वीरता का भाव भर दे’ सुनाकर जोश भर दिया। राजेंद्र प्रसाद पांडेय गड़बड़ ने ‘हृदय में झांक कर मैं जिंदगी की बातें लिखता हूं’ पंक्तियों से जीवन के एहसास बयां किए। डॉ. कमलेश भट्ट ने हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। अंशुमान तिवारी, डॉ. करुणेश भट्ट, राज कपूर शुक्ल बागी, जगदंबा तिवारी मधुर और हरिनाम शुक्ल ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। आयोजन बलभद्र प्रसाद पांडेय और स्वामी प्रसाद पांडेय ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X