शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:कबड्डी में मदर टेरेसा हाउस विजेता – Mother Teresa House Wins In Kabaddi

November 1, 2026


और मैरी कॉम हाउस रहा उपविजेता, एचडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

चायल (सोलन)। एचडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. डीडी शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में रहे।

कार्यक्रम में मिलिट्री स्कूल के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल हरि राम ओझा, ग्राम पंचायत जनेड़घाट की प्रधान सुचिता आनंद, विद्यालय के निदेशक बलजीत नेहरा और एडवोकेट जयपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, रिले रेस और कबड्डी सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मदर टेरेसा हाउस ने प्रथम और मैरी कॉम हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X