Solan News:प्रवासी परिवारों को स्वास्थ्य और पोषण के बारे में किया जागरूक – Health Awareness
नालागढ़ (सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ संस्था ने गांव सल्लेवाल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसका उद्देश्य प्रवासी परिवारों, विशेषकर गर्भवती एवं धात्री माताओं को मातृ स्वास्थ्य, नवजात शिशु की देखभाल तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना था। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा और सहायक स्टाफ रमनिक सिंह ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय पर टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की उचित देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी।
