रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:बद्दी पुलिस ने 17.52 लाख मिलीलीटर अवैध शराब की नष्ट – Illigal Wine Destroyed

November 27, 2026


बद्दी (सोलन)। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 25 मामलों में जब्त कुल 17,52,150 मिलीलीटर अवैध शराब नष्ट कर दी है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। इसे आबकारी विभाग की समिति की निगरानी में पूरा किया गया। पुलिस थाना बद्दी के 12 मामलों में 16,04,120 मिलीलीटर अवैध शराब नष्ट हुई। पुलिस थाना बरोटीवाला में दर्ज 13 मामलों में 1,48,030 मिलीलीटर शराब का निस्तारण किया गया। शराब नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया आबकारी विभाग के उप आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई। बद्दी पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X