सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Solan News:हरदीप बावा छठी बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने – Hardeep Bawa Has Become The State President Of Intuc For The Sixth Time
सोलन

Solan News:हरदीप बावा छठी बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने – Hardeep Bawa Has Become The State President Of Intuc For The Sixth Time

November 16, 2026


Hardeep Bawa has become the state president of INTUC for the sixth time.

नालागढ़ के विधायक छठी बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर समर्थकों के साथ- स्रोत- इंटक

नालागड़ में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मजदूर सगठनों प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा के लगातार छठी बार इंटक का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर रविवार को नालागढ़ में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान हरदीप सिंह बावा ने कार्यकर्ताओं, मजदूर संगठनों और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार छठी बार अध्यक्ष चुना जाना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह मजदूर वर्ग के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मजदूरों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बावा ने कहा कि मजदूर देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास में उनका अहम योगदान है, लेकिन उन्हें वेतन, रोजगार, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इंटक का दायित्व है कि मजदूरों की आवाज बुलंद करे और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करे।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों से बातचीत कर समाधान करवाने का प्रयास किया जाता है। भविष्य में भी किसी मजदूर की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजदूरों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X