Sonebhadra News:दो ट्रकों की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौत, पति गंभीर – Woman On A Scooter Killed In Collision Between Two Trucks; Husband Critically Injured

अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर चटका पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
November 20, 2026

अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर चटका पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
रेणुसागर (सोनभद्र)। अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर मध्य प्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र में चटका नाला पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार दंपती दोनों ट्रकों की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल शुचिता (40) की मौत हो गई, जबकि उनके पति श्याम सुंदर दास (44) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बैढ़न ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। श्याम सुंदर ओबरा तापीय परियोजना में टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में रहने वाले श्याम सुंदर दास बृहस्पतिवार सुबह पत्नी शुचिता के साथ स्कूटी से सिंगरौली जा रहे थे। चटका नाला स्थित मुक्तिधाम पुलिया के पास सिंगरौली से अनपरा की ओर आ रहे एक ट्रक की विपरीत दिशा से जा रहे दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। संकरे पुल पर हुए हादसे के दौरान स्कूटी सवार दंपती दोनों ट्रकों की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और घायलों को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुचिता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर दास को प्राथमिक उपचार के बाद बैढ़न ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि श्याम सुंदर दास का कुछ दिन पहले ही अनपरा से ओबरा तापीय परियोजना में स्थानांतरण हुआ था। वह वहां टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं और आईटीआई संगठन से भी जुड़े हैं। दंपती के दो बच्चे हैं। सात वर्षीय बेटी परी और 12 वर्षीय बेटा आयुष्मान अनपरा स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ते हैं। हादसे की खबर से परियोजना कर्मियों और आवासीय परिसर में शोक छा गया। मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
November 20, 2026
सोनभद्र। रबी सीजन में किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिए जिले में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग, कालाबाजारी और तस्करी को रोकना है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किसानों से निर्धारित दर पर खाद खरीदने की अपील की है। जिले के […]
November 19, 2026
म्योरपुर के बेलहत्थी और मकरा ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद लोग व स्वास्थ् म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की बेलहत्थी ग्राम पंचायत के आमी टोला में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने बेलहत्थी और मकरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाकर […]
November 19, 2026
मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू करने से पहले पूजन-अर्चन करते प्रधानाचार्य प सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक सी में बुधवार से बहुप्रतीक्षित डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू हो गई। प्रधानाचार्य प्रो. आईजेन भट्टाचार्य ने एक्सरे मशीन और उससे संबंधित उपकरणों का पूजन-अर्चन कर सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल एक्सरे […]
