रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनभद्र

Sonebhadra News:नियुक्ति का आदेश फर्जी, झांसे में न आएं – Appointment Order Is Fake; Do Not Be Deceived

November 27, 2026


मातृभूमि योजना के तहत अटल मुक्त शिक्षा साथी योजना में अटल शिक्षक और अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश को जिला पंचायत ने फर्जी और कूटरचित बताया है। जिला पंचायत ने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी आदेश पर विश्वास न करें और न ही नियुक्ति के नाम पर किसी को धनराशि या व्यक्तिगत दस्तावेज उपलब्ध कराएं।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि 26 नवंबर को दूरभाष के माध्यम से जानकारी मिली थी कि विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नाम से एक पत्र जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित पत्र पूरी तरह फर्जी और कूटरचित है। जिला पंचायत ने लोगों को आगाह किया है कि नियुक्ति संबंधी किसी भी सूचना की पुष्टि अधिकृत सरकारी माध्यमों से ही करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X