Sonipat News:गीता जयंती में धृति, ऋषिता और ऋचा ने दिखाई प्रतिभा – Dhriti, Rishita And Richa Showcase Their Talent On Geeta Jayanti
– गढ़ी ब्राह्मणान में खंड स्तरीय महोत्सव के दौरान छह विधाओं में मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गीता जयंती महोत्सव के तहत खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में धृति, ऋषिता और ऋचा सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में हैप्पी चाइल्ड स्कूल की ऋषिता ने पहला स्थान हासिल किया।
संवाद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मोनिका और प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सुहानी और नीलम की जोड़ी ने बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मानवी प्रथम और सीनियर वर्ग में कृतांश ने पहला स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में श्रुति कुमारी, गव्या और तुलसी की टीम प्रथम रही।
सीनियर वर्ग में प्रतिभा, हृदयवीर और नमन की टीम विजेता बनी। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम और सीनियर वर्ग में ऋचा ने पहला स्थान हासिल किया। निबंध लेखन के जूनियर वर्ग में जानवी प्रथम व सीनियर वर्ग में महक प्रथम रहीं।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के आदर्शों, उपदेशों और जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अतुल खट्टर ने की। इस अवसर पर बीआरपी शशि प्रभा, मंजू, नीतू, मनोज, मीनाक्षी, प्रीति, परमजीत, पूनम, संगीता, ऋतु सैनी, हरेंद्र और अशोक मौजूद रहे।
