Sonipat News:फोन अपडेट के लिंक पर क्लिक करने पर 2.91 लाख रुपये की ठगी – Clicking On A Phone Update Link Resulted In A Fraud Of Rs 2.91 Lakh
गोहाना। फोन अपडेट करने का झांसा देकर सिकंदरपुरा माजरा गांव के युवक प्रिंस से 2.91 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। प्रिंस ने ठगी की शिकायत साइबर क्राइम थाना में देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।
प्राथमिकी दर्ज में प्रिंस ने बताया कि वह अपनी मां का मोबाइल नंबर प्रयोग करते हैं। यह नंबर मां के बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। 18 नवंबर को उसके मोबाइल पर फोन अपडेट करने का एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो फोन अपने आप ही बंद होकर दोबारा चालू हो गया।
दो दिन बाद उन्होंने यूपीआई से किसी को पैसे भेजने की कोशिश की, तो खाते में केवल 9,000 रुपये ही बचे दिखाई दिए। इसके बाद वह बैंक पहुंचा और स्टेटमेंट जांचने पर पता चला कि खाते से 2.91 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने और पैसे कटने के डर से अपना मोबाइल फोन फार्मेट कर दिया। थाना प्रभारी विनित का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साइबर ठगों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
