शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनीपत

Sonipat News:शराब के नशे में 5-6 युवकों ने युवक को बीयर की बोतलों से पीटा, सिर में फ्रैक्चर – Resulting In A Skull Fracture

November 14, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर शराब के नशे में 5-6 युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उन पर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ, नाक, आंख और सिर पर गंभीर चोटें आईं। सिर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि सीटी स्कैन रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव महलाना निवासी सुनील ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह ओल्ड डीसी रोड स्थित स्टोर पर काम करते हैं। 9 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह स्टोर के सामने से कोल्ड ड्रिंक लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में खड़े 5-6 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने बीयर की बोतलों से सुनील के हाथ, नाक, आंख और सिर पर कई वार किए। मारपीट के दौरान हमलावरों के एक साथी को भी चोट लग गई। सुनील को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बाद में उन्होंने निजी अस्पताल में उपचार करवाया। सुनील की मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटें दर्ज की गईं। सीटी स्कैन रिपोर्ट में सिर में फ्रैक्चर सामने आया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रविंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X