रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:अनुराग हत्याकांड में आरोपी की जमानत पर टली सुनवाई – Hearing On Accused’s Bail Plea In Anurag Murder Case Adjourned

November 26, 2026


सुल्तानपुर। अनुराग शुक्ला हत्याकांड के आरोपी रमेश कुमार पांडेय की जमानत अर्जी पर मंगलवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज सुनील कुमार ने अभियोजन अभिलेख तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख नियत की है।

बंधुआकला थाना क्षेत्र के नारीतीर समईभार निवासी आशीष शुक्ला ने 17 जून को हुई घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि मिश्र का पुरवा अजियाउर देवी-ऊंचगांव निवासी आशीष दूबे उनके भतीजे अनुराग शुक्ला को बहाने से अपने घर बुलाकर ले गए थे। कुछ देर बाद आशीष दूबे के पिता राजेश दूबे ने फोन कर अनुराग के चोटिल होने की सूचना दी। आशीष के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर आशीष दूबे, राजेश दूबे और उनके परिचित मस्तराम पांडेय मौजूद मिले। इस मामले में साजिश और हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X